लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,300 अंक के पार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई इन्फोसिस, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त तथा एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स 380 अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 379.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,017.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,301.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि धातु को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। सियोल के कॉस्पी में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 68.50 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट