लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक गिरा, निफ्टी 13,250 से नीचे

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:12 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर कमजोर वैश्विक संकेतों और कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर जारी चिंताओं के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईटीसी में गिरावट हुई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 384 अंक से अधिक चढ़ गया, लेकिन ये तेजी कायम नहीं रह सकी और जल्द ही 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 307.60 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,246.36 पर आ गया।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 99.90 अंक या 0.75 प्रतिशत फिसलकर 13,228.50 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई, इसके अलावा ओएनजीसी, आईटीसी, इंडसइंडबैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी और पावरग्रिड मुनाफे में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,406.73 अंक या तीन प्रतिशत लुढ़ककर 45,553.96 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 432.15 अंक या 3.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,328.40 पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 323.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट