लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14850 से नीचे

By भाषा | Updated: April 9, 2021 10:34 IST

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 110.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।  दूसरी ओर एचयूएल, सन फार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, पावरग्रिड और एसबीआई में तेजी देखने को मिली।

मुंबई: नकारात्मक वैश्विक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक की गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 186.94 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,559.27 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 44.10 अंक या 0.30 प्रतिशत फिसलकर 14,829.70 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर एचयूएल, सन फार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, पावरग्रिड और एसबीआई में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 84.45 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 49,746.21 पर और निफ्टी 54.75 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 14,873.80 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 110.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।  

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस