लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक की बढ़त के साथ 58,000 के पार, निफ्टी भी 17,300 से ऊपर

By भाषा | Updated: September 3, 2021 10:40 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख एवं विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में उछाल के सहारे शुक्रवार को सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 58,000 का आंकड़ा पार कर लिया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी ने भी शुरुआती सत्र में 17,300 का आंकड़ा पार किया। शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 250.75 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 58,103.29 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 67.65 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 17,301.80 पर चल रहा था। सेंसेक्स में टाइटन लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, एचयूएल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों को नुकसान हुआ। पिछले सत्र में, सेंसेक्स 514.33 अंक या 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,852.54 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 157.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 17,234.15 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 348.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 73.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम