लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,500 से नीचे

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:08 IST

Open in App

मुंबई, दो जून वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 309.54 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,625.34 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 70.45 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 15,504.40 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा आईटीसी, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 2.56 अंक गिरकर 51,934.88 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 7.95 अंक फिसलकर 15,574.85 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 449.86 करोड़ के शेयर बेचे।

इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी बढ़कर 70.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट