लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 617 अंक टूटा, निफ्टी 14,400 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: March 19, 2021 09:55 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 से अधिक अंक नीचे आ गया। नकारात्मक वैश्विक रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबर में 617.10 अंक या 1.25 प्रतिशत के नुकसान से 48,599.42 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 201.35 अंक या 1.38 प्रतिशत के नुकसान से 14,356.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर करीब पांच प्रतिशत टूट गया। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर लाभ में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 585.10 अंक या 1.17 प्रतिशत के नुकसान से 49,216.52 अंक पर और निफ्टी 163.45 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 14,557.85 अंक पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

भारतGujarat Local Body Election Result 2026: भाजपा ने मोरबी, नवसारी, वापी और 4 अन्य नगर निगमों में जीत हासिल की

भारतGujarat Local Body Election Results 2026: ओलपाड और पिंजरा सहित सूरत जिला पंचायत की सभी 5 सीट पर बीजेपी का कब्जा, 0 पर आउट कांग्रेस और आप?

भारतGujarat Local Body Election Result 2026: भाजपा 182 और कांग्रेस 25 सीट पर आगे?, गोटा की सभी 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, जानिए आप हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्या आज आपके शहर में बदला पेट्रोल का रेट? यहाँ चेक करें सबसे सटीक जानकारी

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता