लाइव न्यूज़ :

।सेबी ने जिंस डेरिवेटिव्स के लिए दबाव परीक्षण के नए मानदंड जारी किए

By भाषा | Updated: December 21, 2020 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर भारतीय प़्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने जिंस डेरिवेटिव्स के दबाव के परीक्षण के लिए नए मानदंड जारी किए हैं। नियामक ने यह कदम कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाने के लिए उठाया है।

सेबी को इस बारे में ज्ञापन मिला था कि वह दबाव परीक्षण के लिए तय ऐतिहासिक परिदृश्य में पिछले 15 साल के दौरान आये कीमतों में उतार-चढ़ाव को शामिल करने की जरूरत की समीक्षा करे।

सेबी ने कहा कि कुछ अपवाद तथा अत्यंत उतार-चढ़ाव वाली कीमतों की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर दबाव परीक्षण के लिए पिछले 15 साल की अवधि की कीमतों पर गौर किया जायेगा।

कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र वाधवा ने कहा कि दबाव परीक्षण के लिए व्यापक अवधि की कीमतों को शामिल करने का फैसला किया गया है। अब 15 साल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब जोखिम की मार्जिन अवधि 10 के बजाय 15 साल होगी। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और नकारात्मक दरों के लिए भी यही स्थिति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?