लाइव न्यूज़ :

सेबी ने प्रभात डेयरी को शेयरों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये छह महीने का और समय दिया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को प्रभात डेयरी लि. (पीडीएल) को शेयरों की सूचीबद्धता समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिये छह महीने का और समय दिया।

कंपनी को निदेशक मंडल से 14 अक्टूबर, 2019 को ही सूचीबद्धता समाप्त करने की मंजूरी मिल गयी थी। पीडीएल ने इस साल अक्टूबर में मार्च में लगाये गये ‘लॉकडाउन’ का हवाला देते हुए सूचीबद्धता समाप्त करने को लेकर अंतिम आवेदन जमा करने के लिये छह महीने का समय देने का सेबी से आग्रह किया था।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियम के तहत कंपनी को सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये विशेष संकल्प पारित होने के एक साल के भीतर शेयर बाजारों को अंतिम आवेदन देने की जरूरत होती है।

नियामक ने छह पृष्ठ के आदेश में कंपनी को सूचीबद्धता समाप्त करने को लेकर प्रक्रिया पूरी करने के लिये छह महीने यानी 13 अप्रैल, 2021 तक का और समय देने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी कुछ शर्तों के तहत दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट