लाइव न्यूज़ :

सेबी बोर्ड ने ‘गोल्ड एक्सचेंज’ प्रस्ताव को दी मंजूरी, इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीद में होगा कारोबार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को स्वर्ण बाजार के गठन की रूपरेखा संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस बाजार में सोने की खरीद-बिक्री इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीद के रूप में की जा सकेगी। शेयर बाजार की तरह काम करने वाले इस एक्सचेंज से मूल्यवान धातु के लिये पारदर्शी घरेलू हाजिर मूल्य तलाशने की व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सोने का प्रतिनिधित्व करने वाला साधन इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीद (ईजीआर) कहलाएगा और इसे प्रतिभूतियों के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य प्रतिभूति की तरह ईजीआर में कारोबार करने, समाशोधन और निपटान जैसी व्यवस्थायें होंगी।

कोई भी मान्यता प्राप्त, मौजूदा और नया एक्सचेंज ईजीआर में कारोबार शुरू कर सकता है। ईजीआर के कारोबार को लेकर राशि और इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीद को सोने में तब्दील करने के बारे में निर्णय शेयर बाजार सेबी की मंजूरी से कर सकता है।

सेबी ने कहा कि स्वर्ण बाजार ईजीआर के कारोबार और भौतिक रूप से सोने की डिलिवरी के पूरे परिवेश को शामिल करेगा। इससे देश में सोने को लेकर एक जीवंत परिवेश सृजित होने की उम्मीद है।

नियामक के अनुसार भारत में अंतर्निहित मानकीकृत सोने के साथ एक्सचेंज ईजीआर की खरीद-बिक्री को लेकर राष्ट्रीय मंच होगा। यह पीली धातु के लिए एक राष्ट्रीय मूल्य संरचना भी तैयार करेगा।

सेबी ने कहा, ‘‘स्वर्ण बाजार से मूल्य श्रृंखला से प्रतिभागियों को कई लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे पूरे कुशल और पारदर्शी मूल्य की खोज, निवेश तरलता, सोने की गुणवत्ता को लेकर आश्वासन समेत पूरे स्वर्ण बाजार परिवेश को कई लाभ मिलने की उम्मीद है।’’

समाशोधन निगम शेयर बाजारों में हुए सौदों का निपटान करेगा। इसमें खरीदने और बेचने वालों के बीच ईजीआर और कोष का हस्तांतरण शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा था कि सेबी स्वर्ण एक्सचेंज के लिये नियामक होगा और भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) को जिंस बाजार परिवेश गठित करने के लिये मजबूत बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?