लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एपिक रिसर्च, पांच लोगों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को एपिक रिसर्च प्राइवेट लि. और पांच लोगों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से तीन साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया। अपने ग्राहकों से अनुचित और अधिक शुल्क लेने और अन्य नियमों के उल्लंघन के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है।

हालांकि नियामक ने कहा कि अंतरिम आदेश के कारण जो पाबंदी पहले से चल रही है, उसका समायोजन इसमें किया जाएगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दिसंबर, 2019 में कंपनी और अन्य लोगों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी करते हुए उन्हें निवेश सलाहकार के कार्य से दूर रहने का निर्देश दिया था तथा अगले आदेश तक पूंजी बाजार से अलग रहने को कहा था।

सेबी ने एक अप्रैल, 2017 से 29 मार्च, 2019 के बीच की अवधि के लिये एपिक रिसर्च की जांच की थी।

जांच के दौरान यह पाया गया कि निवेश परामर्श देने वाले सात लोगों में से केवल दो के पास जरूरी एनआईएसएम (राष्ट्रीय शेयर बाजार संस्थान) का प्रमाणपत्र था।

ग्राहकों के लिये उत्पादों का चयन बिक्री परामर्श टीम में काम करने वाले अपात्र लोगों द्वारा किया जाता था न कि रिसर्च टीम के कर्मियों द्वारा।

सेबी ने जांच में यह भी पाया कि एपिक ने अपने ग्राहकों से अनुचित और अधिक शुल्क लिया। साथ ही शुल्क ढांचे में उल्लेखित राशि से अधिक सेवा शुल्क लिया।

कंपनीं को आदेश के तीस दिन के भीतर लंबित शिकायतों का समाधान करने को भी कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस