लाइव न्यूज़ :

क्लीन साइंस, श्रीराम प्रॉपर्टीज, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून बाजार नियामक सेबी ने तीन कंपनियों - क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, श्रीराम प्रॉपर्टीज और जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने की मंजूरी दी है।

तीनों फर्मों ने अप्रैल में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपने प्रारंभिक कागजात दाखिल किए थे।

सेबी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, श्रीराम प्रॉपर्टीज और जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट को सेबी ने अपनी राय क्रमश: 12 जून, 15 जून और 16 जून को बताई।

किसी भी कंपनी द्वारा आईपीओ या एफपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी है।

क्लीन साइंस की योजना आईपीओ के जरिए करीब 1,400 करोड़ रुपये जुटाने की है, जबकि श्रीराम प्रॉपर्टीज का लक्ष्य 800 करोड़ रुपये और जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट का लक्ष्य 800-1000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट