लाइव न्यूज़ :

Search Jobs: कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करेगी, सेल्सफोर्स इंडिया ने की घोषणा

By भाषा | Updated: September 25, 2022 15:13 IST

Search Jobs: फिलहाल क्लाउड आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने वाली सेल्सफोर्स के भारत के छह शहरों मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और जयपुर में कार्यालय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुंधति भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।अभी हमारे कर्मचारियों की संख्या 7,500 से अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक हमारे कर्मचारियों की संख्या 10,000 के आसपास होगी।

Search Jobs: सेल्सफोर्स इंडिया अगले साल जनवरी तक अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करेगी। फिलहाल कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 7,500 से अधिक है। कंपनी की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुंधति भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।

फिलहाल क्लाउड आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने वाली सेल्सफोर्स के भारत के छह शहरों मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, गुरुग्राम और जयपुर में कार्यालय हैं। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘प्राथमिकता की बात की जाए, तो भारत में सेल्सफोर्स मुख्य रूप से बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई), विनिर्माण, सेवाएं और सामाजिक सेवा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे कर्मचारियों की संख्या 7,500 से अधिक है। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक हमारे कर्मचारियों की संख्या 10,000 के आसपास होगी। हमारा वित्त वर्ष जनवरी, 2023 में समाप्त होगा।’’ कोविड-19 महामारी के दौरान सेल्सफोर्स ने भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ाई है।

अप्रैल, 2020 में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2,500 थी, जो अब बढ़कर 7,500 हो गई है। महामारी के बाद लचीली और हाइब्रिड कार्य संस्कृति के बारे में भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी कार्यालय लौट रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कार्यालय से काम करने से कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ता है।

टॅग्स :नौकरीइकॉनोमीहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो