लाइव न्यूज़ :

SBI Alert: वित्त-वर्ष की शुरुआत के बीच नेट बैंकिंग समेत ये सेवाएं कुछ देर के लिए हुई ठप, पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: April 1, 2024 15:20 IST

SBI Services Temporarily Down Today: वित्तीय वर्ष के अंतिम सेवा की प्रक्रिया पूरी होने के बीच में एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग समेत कई सेवा कुछ देर के लिए बंद कर दी जाएंगी। इस बात की जानकारी बैंक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' के जरिए दी है।

Open in App
ठळक मुद्देSBI ने कुछ देर के लिए सेवा की बंदअब योनो लाइट समेत ये सेवा नहीं रहेंगी जारीइस दौरान एसबीआई की यूपीआई लाइट चलती रहेंगी

SBI UPI-Internet Banking Down Time:वित्तीय वर्ष के अंतिम सेवा की प्रक्रिया पूरी होने के बीच में एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग समेत कई सेवा कुछ देर के लिए बंद कर दी जाएंगी। इस बात की जानकारी बैंक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' के जरिए दी है। बैंक ने बताया है कि इनमें योनो लाइट, सीआईएनबी, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई सेवा शामिल हैं, जो दोपहर 12:20 से लेकर 03:20 बजे तक स्थगित रहेगी। लेकिन, इस दौरान एसबीआई की यूपीआई लाइट और एटीएम सेवा सुचारु रूप से चलती रहेंगी। 

अब बैंक ने बताया कि बीते वित्त-वर्ष की क्लोजिंग की प्रक्रिया पूरी करने के चलते ये कदम उठाया है। इसके साथ ही ये भा बता दिया कि दोपहर 3 बजे के बाद सभी सुविधा और सेवा शरू हो जाएंगी। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों से कहा कि 1 अप्रैल, 2024 को मनी ट्रांसफर सुविधा सेवा में नहीं रहेगी। इसके कारण तन्ख्वा और दूसरी पेमेंट्स में देरी हो सकती है।

यूपीआई लाइटयूपीआई लाइट एक नई तरह की पेमेंट सुविधआ है, जिसमें एनपीसीआई कॉमन लाइब्रेरी (सीएल) के तहत 500 रुपए से कम की लेनदेन इसके जरिए पूरी हो जाती है। वित्त-वर्ष 2023-24 के समाप्त होने पर क्लोजिंग की प्रक्रिया के पूरी होने पर दूसरे कई बैंक अपनी सुविधा को बंद कर देंगे।

भारत के दूसरे कई राज्यों में 1 अप्रैल, 2024 को बैंक बंद रहेंगे, इसके लिए सभी ने वित्त-वर्ष की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आज का समय अपने ग्राहकों से मांगते हुए यह कदम उठाया है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि आखिर वो राज्य कौन-कौन से हैं, जहां बैंक बंद हैं। ऐसे में   मिजोरम, चंडीगढ़, सिक्किम, बंगाल, हिमाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं। 

टॅग्स :SBIBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा