लाइव न्यूज़ :

सैमसंग का पूर्ण ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बाजार में 32 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दक्षिण कोरिया की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सैमसंग का इस साल भारत में पूर्ण स्वचालित (फुली ऑटोमैटिक) वॉशिंग मशीन बाजार में नंबर एक खिलाड़ी बनने का लक्ष्य है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम भारतीय बाजार में नवोन्मेषण आधारित, कृत्रिम मेधा (एआई) अनुकूल वॉशिंग मशीनों के जरिये अग्रणी कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

कंपनी का इरादा इस साल पूर्ण स्वचालित वॉशिंग मशीन बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का है। अभी इस श्रेणी में कंपनी की हिस्सेदारी 24.6 प्रतिशत है।

सैमसंग ने हाल में पूर्ण स्वचालित फ्रंट लोड मशीन की नई श्रृंखला पेश की है, जो एआई आधारित है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषीय इंटरफेस है।

सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार राजू पुलन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारी महत्वाकांक्षा पूर्ण ऑटोमैटिक खंड में नंबर दो से नंबर एक पर पहुंचने की है। हम अपनी बाजार हिस्सेदारी को 24.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’’

अभी पूर्ण स्वचालित वॉशिंग मशीन बाजार में उसकी प्रतिद्वंद्वी एलजी पहले स्थान पर है।

पुलन ने कहा कि 32 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के लक्ष्य के साथ हम नंबर एक ब्रांड बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी विशेष उत्पादों और उत्पाद विविधता तथा भारतीय श्रृंखला में किए गए भारतीय नवोन्मेषण के जरिये इस लक्ष्य को हासिल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट