लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.96 पर अपरिवर्तित

By संदीप दाहिमा | Updated: October 4, 2024 17:47 IST

Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर रहा। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपये पर दबाव पड़ा।

Open in App

Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.96 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर रहा। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने घरेलू मुद्रा को उसके निम्नतम स्तर पर पहुंचने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने तथा आरबीआई द्वारा डॉलर बेचने के कदम से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

हालांकि, कमजोर घरेलू शेयर बाजारों तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.96 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.93 प्रति डॉलर से 83.97 प्रति डॉलर के बीच रहा। रुपया पिछले सत्रों में आई भारी गिरावट से उबर नहीं सका और डॉलर के मुकाबले 83.96 (अस्थायी) पर स्थिर बंद हुआ। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया पांच अगस्त को 84.09 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा डॉलर बेचने की खबरों के बीच रुपया लगभग स्थिर रहा।

हालांकि, कमजोर घरेलू बाजार, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये पर दबाव डाला। चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति तथा इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपये में मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो सकता है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.87 हो गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, सेंसेक्स में पिछले सत्र से जारी गिरावट जारी रही और यह 808.65 अंक टूटकर 81,688.45 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 235.50 अंक टूटकर 25,014.60 पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को दोनों सूचकांकों में दो प्रतिशत से अधिक गिरावट आई थी। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 15,243.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी