लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे बढ़कर 73.36 रुपये पर

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:12 IST

Open in App

मुंबई, 14 मई घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में छह पैसे ऊंचा रहकर 73.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा की विनिमय दर 73.41 रुपये पर खुलने के बाद यह छह पैसे और ऊपर चढ़कर 73.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

इससे पहले बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.42 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार ईद-उल- फितर के अवसर पर बंद रहा था।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने शोध पत्र में कहा, ‘‘डालर के मुकाबले ज्यादातर मुद्रायें गिरावट में कारोबार कर रही थी। इसका कारोबारी धारणा पर असर पड़ सकता है।’’

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 90.70 अंक रहा।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल का भाव 0.39 प्रतिशत गिरकर 66.79 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट