लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: रुपया हुआ मजबूत! शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त, 86.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 11:05 IST

Rupee Vs Dollar:  इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.88 पर रहा।

Open in App

Rupee Vs Dollar:  सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ 86.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, जबकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला।

उन्होंने बताया कि आगामी केंद्रीय बजट, बाजार की धारणा और रुपये की दिशा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.31 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 86.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। स्थानीय मुद्रा शुरुआती सौदों में 86.33 प्रति डॉलर पर भी पहुंच गई थी।

रुपया बृहस्पतिवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.44 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.88 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,462.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। भाषा निहारिका निहारिका

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरशेयर बाजारUSभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स