लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में बना हुआ

By भाषा | Updated: December 9, 2021 11:01 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप के अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर चिंताओं के बीच कमजोर घरेलू शेयर बाजार और मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 75.45 पर खुला। इसने शुरुआती बढ़त को गंवा दिया और शुरुआती सौदों में 75.53 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

बुधवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो महीने के निचले स्तर 75.50 पर गिर गया था। ऐसा रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के विदेशी मुद्रा बाजार सहभागियों को उत्साहित करने में नाकाम रहने की वजह से हुआ।

बुधवार को पेश भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखते हुए उदार रुख जारी रखने का फैसला किया गया था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.97 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.57 प्रतिशत की उछाल के साथ 76.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी