लाइव न्यूज़ :

रुपया आरंभिक हानि से उबरा, डॉलर के मुकाबले लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:03 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी को देखते हुए अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया महज एक पैसे के सुधार के साथ 74.24 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमत में नरमी से भी रुपये की धारणा में सुधार आया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.27 पर कमजोर खुला तथा अधिकांश समय तक दबाव में रहा। हालांकि, सत्र के आखिरी दौर में रुपया गिरावट से काफी कुछ उबर गया। कारोबार के दौरान रुपया 74.24 के दिन के उच्च स्तर और 74.32 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे के सुधार के साथ 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक शुक्रवार को 593.31 अंक की तेजी के साथ पहली बार 55,000 अंक के स्तर से ऊपर 55,437.29 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.13 प्रतिशत घटकर 71.22 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रहा। हालांकि इस पूरे सप्ताह के दौरान डालर के मुकाबले रुपये में गिरावट रही। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने ऐसे संकेत दिये हैं कि केन्द्रीय बैंक जल्द ही अपने बेहद नरम मौद्रिक नीति से पीछे आ सकता है।’’

उन्होंने कहा की शुक्रवार दोपहर के कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले यूरो, स्टर्लिंग और जापानी येन में मिला जुला रुख रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस