लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पेसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.57 पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई आयातकों की डॉलर मांग से रुपये पर दबाव बढ़ गया जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की गिरावट दर्शाता 74.57 पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.53 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 74.51 के दिन के उच्च स्तर और 74.66 के निम्न स्तर को छुआ और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले तीन पैसे की हानि दर्शाता 74.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया प्रति डॉलर 74.54 पर बंद हुआ था।

इस सप्ताह भारतीय मुद्रा सात पैसे मजबूत हुआ है। पिछले सप्ताह इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी आई थी। हालांकि, संभवत: आयातकों की ओर से सरकारी बैंकों द्वारा निरंतर डॉलर की खरीीद से शुक्रवार को रुपया अपना लाभ कायम नहीं रख पाया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 92.56 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.79 अंक की गिरावट के साथ 53,140.06 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.37 प्रतिशत बढ़कर 73.74 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस