लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 72.97 रुपये पर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में नीरस कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को आठ पैसे टूटकर 72.97 रुपये पर बंद हुई।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कुछ कमजोरी का रुख लिए 72.90 पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 72.88 और नीचे में 73.02 तक गया। अंत में यह आठ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 72.97 पर बंद हुआ।

इससे पिछले दिन डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 72.89 रुपये प्रति डालर रही थी।

बुधवार को समाप्त दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 17 पैसे की गिरावट आई है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू या अंतराष्ट्रीय बाजार में किसी महत्वपूर्ण उत्प्रेरक सूचना के अभाव में रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सूचकांक कारोबार के अंत में 333.93 अंक की गिरावट के साथ 51,941.64 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.35 प्रतिशत बढ़कर 72.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,422.71 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट