लाइव न्यूज़ :

मजबूत डालर, राजकोषीय चिंता से रुपया चार पैसे गिरकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:24 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा राजकोषीय चिंताओं के चलते विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया कारोबार के अंत में चार पैसे की हानि के साथ 74.23 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में हानि होने के कारण भी कारोबारी धारणा कमजोर हुई है।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.26 पर खुली। पिछले कारोबारी सत्र में यह 74.19 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान इसमें 74.20 से 74.28 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले चार पैसे गिरकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू इक्विटी बाजार में गिरावट और मजबूत डालर से रुपये में गिरावट आई है। इसके साथ ही एशियाई मुद्राओं पर एक बार फिर से कोरोना वायरस के नये स्वरूप का साया दिखने लगा है। इससे राज्यों के स्तर पर एक बार फिर से प्रतिबंध लग सकते हैं।’’

परमार ने कहा, निकट भविष्य में डालर और रुपये की हाजिर विनिमय दर 74 से 74.50 रुपये प्रति डालर के दायरे में रह सकती है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 91.97 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक मंगलवार को 185.93 अंक की गिरावट के साथ 52,549.66 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत गिरकर 74.50 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

एलकेपी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक जेतीन त्रिवेदी ने कहा, ओपेक तथा साथी देशों की तरफ से कच्चे तेल उत्पादन पर निर्णय को लेकर संकेतों की प्रतीक्षा में रुपया 74.20 रुपये प्रति डालर के आसपास रहा। इस दौरान रुपया 74.05 से लेकर 74.45 रुपये प्रति डालर के दायरे में रहा।

कच्चे तेल के ऊंचे दाम का भी रुपये की विनिमय दर पर असर पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट