लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीन सत्रों की तेजी थमी, डालर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 74.42 पर बंद

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:32 IST

Open in App

मुंबई, 26 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई और विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया दो पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.42 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में एक सीमित दायरे में घटबढ रही । निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से आगे के संकेतों का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेश बढ़ने, अमेरिकी डॉलर में दर्ज हुई हानि और कच्चातेल की कीमत कमजोर होने से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 74.43 प्रति डालर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.40 के उच्च स्तर और 74.52 के निम्न स्तर तक हल्का होने के बाद अंत में प्रति डालर दो पैसे की गिरावट के साथ 74.42 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 74.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत घटकर 92.70 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 123.53 अंक की गिरावट के साथ 52,852.27 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.42 प्रतिशत घटकर 73.79 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 163.31 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?