लाइव न्यूज़ :

विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से रुपया 16 माह के निम्न स्तर 75.60 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:27 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और शेयर बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर करीब 16 माह के निम्न स्तर 75.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कोरोना वायरस के नये स्वरूप का अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभावों के बारे में चिंता बढ़ने से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.45 पर खुला। लेकिन रुपये का आरंभिक लाभ तत्काल बाद लुप्त हो गया और यह 75.60 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। कारोबार के अंत में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 75.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पूर्व बुधवार को रुपया करीब दो माह के निम्न स्तर 75.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘स्थानीय इक्विटी से लगातार विदेशी पूंजी की निकासी और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ।’’

इस बीच, ओमीक्रोन से तेल की मांग पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ने की रिपोर्ट से तेल की कीमतों में तेजी आयी।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.08 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.47 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 157.45 अंक की तेजी के साथ 58,807.13 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 579.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट