लाइव न्यूज़ :

₹2000 notes withdrawal: 6691 करोड़ रुपये मूल्य के नोट आखिर किसके पास?, 2000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट वापस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2025 19:39 IST

₹2000 notes withdrawal: आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर 6,691 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्य 19 मई, 2023 को आरबीआई के फैसले के दिन 3.56 लाख करोड़ रुपये था। 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के कुल 98.12 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।

₹2000 notes withdrawal: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि 2,000 रुपये के 98.12 प्रतिशत नोट अबतक बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं जबकि 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही इन नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 31 दिसंबर, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर 6,691 करोड़ रुपये रह गया।

यह मूल्य 19 मई, 2023 को आरबीआई के फैसले के दिन 3.56 लाख करोड़ रुपये था। रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के कुल 98.12 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।’’ इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।

हालांकि, अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय को अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज सकते हैं।

चलन से वापस लिए जाने के बावजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने नवंबर, 2016 में तत्कालीन प्रचलित 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोटों को चलन से हटाए जाने के बाद 2,000 रुपये के नोट पेश किए थे।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर