लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडलः 827 करोड़ रुपये में से 672 करोड़ नासिक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, 81 करोड़ नागपुर बैंक और 74 करोड़ रुपये धाराशिव बैंक को मिलेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 17:42 IST

Maharashtra Cabinet: सरकारी शेयर पूंजी के रूप में स्वीकृत 827 करोड़ रुपये में से 672 करोड़ रुपये नासिक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, 81 करोड़ रुपये नागपुर बैंक और 74 करोड़ रुपये धाराशिव बैंक को दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकों के पुनर्पूंजीकरण एवं पुनरुद्धार के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक की सिफारिशों के बाद लिया गया है।603 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी तथा आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध होगा।सेंगाओ तालुका में सुकली भंडारण टैंक परियोजना के लिए 124.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

मुंबईः महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को नासिक, नागपुर और धाराशिव में तीन जिला बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने एवं गांवों कर्ज प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए 827 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने सहकारी बैंकों को वित्तीय सहायता देने के अलावा हिंगोली जिले में न्यायिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। बयान के अनुसार, सरकारी शेयर पूंजी के रूप में स्वीकृत 827 करोड़ रुपये में से 672 करोड़ रुपये नासिक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, 81 करोड़ रुपये नागपुर बैंक और 74 करोड़ रुपये धाराशिव बैंक को दिए जाएंगे। यह निर्णय इन बैंकों के पुनर्पूंजीकरण एवं पुनरुद्धार के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक की सिफारिशों के बाद लिया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत हिंगोली जिले में दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने हिंगोली तालुका में दिग्रास भंडारण टैंक परियोजना के लिए 90.61 करोड़ रुपये मंजूर किए जिससे 603 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी तथा आसपास के गांवों को पेयजल उपलब्ध होगा।

इसी प्रकार सेंगाओ तालुका में सुकली भंडारण टैंक परियोजना के लिए 124.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए जिससे 677 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के अंतर्गत लाने की उम्मीद है। दोनों परियोजनाएं गोदावरी मराठवाड़ा सिंचाई विकास निगम के अधीन हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र में सतत कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।

टॅग्स :BankमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट