लाइव न्यूज़ :

रॉयल एनफील्ड ने नयी क्लासिक 350 पेश की, कीमत 1.84 लाख रुपये

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:53 IST

Open in App

रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को कहा कि उसने देश में क्लासिक 350 मोटरसाइकिल का बिल्कुल नया संस्करण पेश किया है जिसकी चेन्नई में एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये से शुरू होती है। आयशर मोटर्स का एक हिस्सा मानी जानी वाली इस कंपनी ने कहा कि क्लासिक ने 12 वर्षों में और 30 लाख से अधिक मोटरसाइकिलों के बाद, अपनी खुद की विरासत का निर्माण किया है, और नयी क्लासिक 350 इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कहा, ‘‘2008 में पेश की गई क्लासिक 350, एक आधुनिक और सक्षम मोटरसाइकिल थी जो ब्रिटिश मोटरसाइकिल उद्योग के सुनहरे दिनों से युद्ध के बाद की कालातीत स्टाइल का प्रतीक थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी आकर्षक डिजाइन और सादगी ने निर्भरता के साथ क्लासिक को वैश्विक लोकप्रियता तक पहुंचा दिया और यह मध्यम भार वाले (250-750 सीसी) मोटरसाइकिल खंड को फिर से परिभाषित करने की ओर आगे बढ़ा।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अविश्वसनीय रूप से परिष्कृत बिल्कुल नयी क्लासिक 350 एक बार फिर से विश्व स्तर पर मध्यम आकार के मोटरसाइकिल स्थान को फिर से परिभाषित करेगी।’’ नयी क्लासिक 350 में 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 20.2 बीएचपी का पावर सृजित करता है। कंपनी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन में रॉयल एनफील्ड के दो प्रौद्योगिकी केंद्रों के डिजाइनरों और इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित नयी क्लासिक 350 को एक शानदार अनुभव वाली बाइक बनाने की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। रॉयल एनफील्ड के कार्यकारी निदेशक बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘मध्यम वजन मोटरसाइकिल खंड पर ध्यान केंद्रित करने... हमें विश्वास है कि नयी क्लासिक 350 हमारी वृद्धि और हमारी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएगी।’’ नयी क्लासिक की कीमत 1,84,374 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा