लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने कहा, मुकेश अंबानी के लंदन में बसने की खबर है झूठी, जायदाद खरीदने की बतायी ये वजह

By अनिल शर्मा | Updated: November 6, 2021 08:25 IST

आरआईएल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की, लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी व उनके परिवार के यूके में रहने वाली रिपोर्ट का आरआईएल ने खंडन किया हैआरआईएल ने अंग्रेजी अखबार मिड-डे की रिपोर्ट को आधारहीन बताया है

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपने चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार के 49-बेडरूम वाले यूके के 'स्टोक पार्क' में रहने वाली मिड-डे की रिपोर्ट का खंडन किया है। इस रिपोर्ट को 'आधारहीन' बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट किया, 'चेयरमैन और उनके परिवार की लंदन या दुनिया में कहीं और स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है।'

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अंबानी ने 592 करोड़ रुपए की लागत से 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस रिजॉर्ट में 49 बेडरूम भी हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि महामारी में लॉकडाउन के दौरान अंबानी परिवार को दूसरे घर की जरूरत महसूस हुई थी। और मुकेश अंबानी के परिवार ने इस साल दिवाली भी लंदन के नए घर में मनाई। लेकिन देर शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसका खंडन कर दिया।

अंबानी की दुनिया के किसी भी कोने में बसने की योजना नहीं है

आरआईएल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की, लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है।

अंबानी ने क्यों खरीदी लंदन में जायदाद?

कंपनी की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया कि अंबानी परिवार ने लंदन में जायदाद क्यों खरीदी। बयान में लिखा है, रिलायंस समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने लंदन में स्टोक-पार्क एस्टेट को खरीदा है और इस हेरिटेज संपत्ति को एक गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में बदलने की योजना है।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industries LimitedUK
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम