लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक श्रमिकों संबंधी खुदरा मुद्रास्फीति नरम होकर जनवरी में 3.15 प्रतिशत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी औद्योगिक श्रमिकों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जनवरी में नरम पड़कर 3.15 प्रतिशत रही जो पिछले साल इसी माह में 7.49 प्रतिशत थी। मुख्य रूप से कुछ खाद्य पदार्थों के दाम कम होने से खुदरा महंगाई दर कम हुई है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सालाना आधार पर मुद्रास्फीति जनवरी 2021 में 3.15 प्रतिशत रही जो इससे पिछले माह दिसंबर 2020 में 3.67 प्रतिशत थी। वहीं जनवरी 2020 में यह 7.49 प्रतिशत थी।’’

खाद्य मुद्रास्फीति आलोच्य महीने में 2.38 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व माह दिसंबर 2020 में 2.89 प्रतिशत थी। वहीं जनवरी 2020 में यह 10.61 प्रतिशत थी।

औद्योगिक श्रमिकों के लिये अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जनवरी 2021 में 0.6 अंक कम होकर 118.2 अंक रहा।

खाद्य और पेय वर्ग में कीमतों में नरमी से सूचकांक नीचे आया। चावल, गेहूं, आटा, अरहर दाल,पॉल्ट्री (चिकेन), मुर्गी के अंडे, केला, बैंगन, बंद गोभी, हरी मिर्च, फूल गोभी, लहसुन, अदरक, मटर, आलू, टमाटर, कर्मचारियों का राज्य बीमा निगम में योगदान आदि में कमी के कारण सूचकांक नीचे आया।

हालांकि आवास और ईंधन तथा बिजली समूह के अंतर्गत मकान किराया, रसोई गैस, पेट्रोल आदि के दाम में तेजी ने गिरावट पर अंकुश लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट