लाइव न्यूज़ :

Reserve Bank of India: इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मंच को लेकर मसौदा रूपरेखा जारी, मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण और उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण शुरू, जानें क्या है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2024 20:52 IST

Reserve Bank of India: ईटीपी किसी मान्यता प्राप्त शेयर बाजार के अलावा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को संदर्भित करता है, जिस पर पात्र उत्पादों में लेनदेन के लिए सौदे किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुद्रा बाजार उपकरण, विदेशी मुद्रा उत्पाद, डेरिवेटिव या इसी तरह के अन्य उपकरण शामिल हैं।मान्यता चाहने वाली इकाई को न्यूनतम पांच करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बनाए रखनी चाहिए।विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 सहित सभी लागू कानूनों और विनियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

Reserve Bank of India: विदेशी मुद्रा बाजार के साथ स्थानीय विदेशी मुद्रा बाजार के बढ़ते जुड़ाव के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मंच (ईटीपी) के लिए संशोधित विनियामक रूपरेखा का प्रस्ताव रखा। कारोबारी भी रिजर्व बैंक से भारतीय रुपया उत्पादों की पेशकश करने वाले बाह्य ईटीपी तक पहुंच की अनुमति देने का अनुरोध कर रहे थे। ईटीपी किसी मान्यता प्राप्त शेयर बाजार के अलावा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को संदर्भित करता है, जिस पर पात्र उत्पादों में लेनदेन के लिए सौदे किए जाते हैं।

पात्र उत्पादों में प्रतिभूतियां, मुद्रा बाजार उपकरण, विदेशी मुद्रा उत्पाद, डेरिवेटिव या इसी तरह के अन्य उपकरण शामिल हैं। 'मसौदा दिशानिर्देश - भारतीय रिजर्व बैंक (इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मंच) निर्देश, 2024' में कहा गया है कि ईटीपी परिचालक के रूप में मान्यता चाहने वाली इकाई को न्यूनतम पांच करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बनाए रखनी चाहिए।

साथ ही, यह इकाई भारत में निगमित कंपनी होनी चाहिए। इसके अलावा, ईटीपी परिचालक के रूप में मान्यता चाहने वाली इकाई में गैर-निवासियों की शेयरधारिता अगर हो तो वह विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 सहित सभी लागू कानूनों और विनियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

आरबीआई ने मौद्रिक नीति के बारे में सुझाव के लिए दो प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को घरेलू मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण और उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण शुरू करने की घोषणा की। इन सर्वेक्षणों से द्विमासिक मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव मिलेंगे। अगली मौद्रिक नीति समीक्षा पांच-सात जून, 2024 को होगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि घरेलू मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण का मकसद गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम सहित 19 शहरों में व्यक्तिगत खपत के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति के प्रभाव का आकलन करना है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस) का उद्देश्य सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और खर्च पर प्रतिक्रिया हासिल करना है। यह सर्वेक्षण अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंढीगढ़, चेन्नई और दिल्ली समेत 19 शहरों में किया जा रहा है। आरबीआई ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे मौद्रिक नीति के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)रेपो रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?