लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने डाइनर्स क्लब पर लगी रोक हटाई, नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल पर लगी पाबंदियां हटाने के साथ ही उसे नए घरेलू ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की भी मंगलवार को अनुमति दे दी।

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि डाइनर्स क्लब पर लगी पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है। ‘‘हमारे परिपत्र के अनुपालन की दिशा में डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल लिमिटेड की तरफ से उठाए गए संतोषजनक कदमों को देखते हुए नए घरेलू ग्राहक जोड़ने पर लगाई गई रोक तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है।’’

केंद्रीय बैंक ने गत 23 अप्रैल को डाइनर्स क्लब को अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। यह कदम भुगतान प्रणाली डेटा के भंडारण संबंधी मानकों का पालन नहीं करने पर उठाया गया था।

रिजर्व बैंक ने अप्रैल, 2018 में सभी भुगतान प्रणाली सेवाप्रदाताओं को छह महीने के भीतर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि लेनदेन से संबंधित उनके समूचे डेटा या ब्योरे का सिर्फ भारत में ही मौजूद एक प्रणाली में भंडारण हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम