लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने एआरसी के कामकाज की समीक्षा को समिति का गठन किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:52 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय क्षेत्र पारिस्थितिकी तंत्र में संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) के कामकाज की वृहद समीक्षा के लिए सोमवार को एक समिति का गठन किया है। यह समिति एआरसी को बढ़ती जरूरतों के अनुरूप काम करने के लिए उचित उपायों का सुझाव देगी।

छह सदस्यीय समिति के प्रमुख रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुदर्शन सेन होंगे।

इससे पहले इसी महीने केंद्रीय बैंक ने एआरसी के कामकाज की वृहद समीक्षा के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की थी।

समिति के नियम और शर्तों के अनुसार, यह एआरसी के लिए मौजूदा कानूनी और नियामकीय ढांचे की समीक्षा करेगी और उनकी दक्षता में सुधार के उपाय सुझाएगी।

इसके अलावा समिति दबाव वाली संपत्तियों के निपटान में एआरसी की भूमिका की समीक्षा करेगी। इनमें दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) शामिल है। समिति प्रतिभूति प्राप्तियों की तरलता में सुधार और कारोबार के लिए सुझाव देगी।

इसे अलावा समिति को एआरसी के कारोबारी मॉडल की भी समीक्षा करनी होगी।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि समिति अपनी पहली बैठक की तारीख से तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। ‘‘रिजर्व बैंक का नियमन विभाग समिति को जरूरी सचिवालय समर्थन उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट