लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेडः आनंद महिंद्रा ने इस झांकी की तारीफ की, ट्वीट कर कहा- 'गेम चेंजर' 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 18:56 IST

Republic Day 2022: देश भर में 73वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस साल आप किस झांकी को बेस्ट मानते हैं। 

Republic Day 2022: बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वीडियो के साथ फोटो भी शेयर करते रहते हैं। इस बीच आनंद महिंद्रा ने आज गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकियों को शेयर किया। सभी से मनपसंद झांकी के बारे में पूछा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा कि बचपन में जब भी गणतंत्र दिवस परेड देखते थे, तो आपस में बातकर सबसे बेहतर झांकी के लिए वोट और बात करते थे। आप लोगों से जानने को इस्छुक है कि इस साल आप किस झांकी को बेस्ट मानते हैं। 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मेरी वाली अभी निकली। पोस्ट के कई घंटों के बाद आनंद महिंद्रा ने पसंदीदा झांकी की वीडियो शेयर की। कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की झांकी सबसे बेहतर लगी। साथ में लिखा, मेरा वोट इस झांकी को जाएगा। जल जीवन मिशन सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता में गेम-चेंजर है।

लद्दाख में 14K फीट की ऊंचाई पर, भारत-चीन सीमा के पास, -20°C तापमान, घरों के लिए 24X7 नल का पानी! गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जल शक्ति मंत्रालय की झांकी में दर्शाया गया कि कड़ाके की ठंड में भी 13,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित लद्दाख के घरों में जल जीवन मिशन के तहत किस प्रकार नलों से स्वच्छ पानी पहुंचाया जाता है।

झांकी में आगे की ओर ‘हर घर जल’ योजना की उपलब्धि और ग्रामीण जलापूर्ति की सामूहिक साझेदारी के रूप में पानी की एक बूंद को दर्शाया गया। झांकी के बीच के हिस्से में अपने घरों, स्कूलों और आंगनवाड़ियों में नल का स्वच्छ जल मिलने के कारण सुखी समुदाय को दिखाया गया है।

इसमें दिखाया गया कि कैसे प्रशिक्षित स्थानीय महिलाएं ‘फील्ड टेस्ट किट’ का उपयोग करके पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करती हैं। झांकी के सबसे पिछले हिस्से में दिखाया गया कि जब तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, जलाशय जम जाते हैं, जलापूर्ति लाइन काम करना बंद कर देती हैं, पाइप फट जाते हैं और सामग्रियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होती है और पशुओं और हेलीकॉप्टरों की मदद से निर्माण सामग्री को पहुंचाया जाता है। इस हिस्से में जमे हुए जलाशयों से पानी लाने में पेश होने वाली तकनीकी चुनौतियों को भी दिखाया गया है।

 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसआनंद महिंद्राJal Jeevan Missionभारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम