लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अबू धाबी पेट्रोरसायन केंद्र में निवेश के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जून रिलाइंस इंडस्ट्रीज ने अबू धाबी पेट्रोरसायन केन्द्र में निवेश के लिये मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। निवेश राशि के बारे में हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि तेल से लेकर दूरसंचार सेवायें देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की रुवाइस परियोजना में शामिल होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) ने रिलायंस के रुवाइस, अबू धाबी में टीएजेडआईजेड में एक नए विश्व-स्तरीय क्लोर क्षार, एथिलीन डाइक्लोराइड और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) उत्पादन सुविधा में शामिल होने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

बयान में समझौते की रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

बयान में कहा गया, ‘‘यह समझौता महत्वपूर्ण औद्योगिक कच्चे माल की बढ़ती मांग को भुनाने और वैश्विक औद्योगिक तथा ऊर्जा प्रमुख के रूप में एडीएनओसी और रिलायंस की ताकत को मजबूत करने में मदद करेगा।’’

कंपनी ने कहा कि परियोजना का संचालन टीएजेडआईजेड औद्योगिक रसायन क्षेत्र में किया जाएगा, जो एडीएनओसी और एडीक्यू के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट