लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप कंपनियों के लिए शेयर-सूचीबद्धता नियमों में ढील अधिसूचित

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात मई भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने स्टार्टअप्स कंपनियों को बाजार में शेयर सूचीबद्ध करने को प्रोत्साहित करने के किए नियमों में कुछ ढील दी है।

इसमें शेयर निर्गम से पहले की पूंजी को पास में बनाए रखने की अवधि कम किए जाने तथा कंपनी को इस बाजार मंच के पात्र निवेशकों को स्व-विवेक से 60 प्रतिशत तक शेयर आवंटन करने की छूट शामिल है।

नए नियम पांच मई से लागू हो गए है।

सेबी की तरफ से बुधवार को जारी दो अलग-अलग सूचनाओं में बताया गया कि इनोवेटर्स ग्रोथ प्लेटफॉर्म पर शेयर सूचीबद्ध कराने के लिए नियमों में बदलाव कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है की सेबी ने मार्च में स्टार्टअप की लिस्टिंग के नियमों में दी ढील देने की घोषणा की थी।

इसके साथ ही बाजार से शेयर हटाने की शर्त में भी ढील दी गयी है ताकि स्टार्टअप के लिए इस मंच पर आना और निकलना आसान हो।

वही विनियामक ने मान्यता प्राप्त निवेशक द्वारा निर्गम पूर्व पूंजी का 25 फीसदी एक साल तक अपने पास बनाए रखने की शर्त रखी है। पहले यह अवधि दो साल थी।

साथ ही मान्यता प्राप्त निवेशक की परिभाषा को इनोवेटर्स ग्रोथ प्लेटफॉर्म निवेशक कर दिया गया है।

सेबी ने फैसला किया है कि इनोवेटर ग्रोथ इन्वेस्टरों पर निर्गम लोन वाली कंपनी को निर्गम के 60 फीसदी तक शेयर अपने विवेक से आवंटित करने की छूट होगी। ऐसे शेयर सूचीबद्धता के 30 दिन बाद ही बेचे जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम