लाइव न्यूज़ :

नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 31 मई तक निलंबित रहेंगी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल देश से चलने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब 31 मई तक निलंबित रहेंगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिये ये उड़ाने निलंबित हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ‘‘हालांकि, इस दौरान अलग अलग मामलों को देखते हुये सक्षम प्राधिकरण द्वारा चुनींदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। ’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली अनुसूचित उड़ाने निलंबित हैं। लेकिन मई के बाद से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जुलाई से चुनींदा देशों के बीच द्विपक्षीय ‘‘एयर बब्बल’’ व्यवस्था के तहत कुछ उड़ाने चल रही है।

भारत ने केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ एयर बब्बल समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच उनके एयरलाइनों द्वारा विशेष उड़ानों का संचालन किया जा सकता है।

डीजीसीए सर्कुलर में कहा गया है कि इस निलंबन से अंतरराष्ट्रीय माल वहन परिचालन और उसके द्वारा मंजूरी प्राप्त उड़ानों पर प्रभाव नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट