लाइव न्यूज़ :

नेटवर्क में उपरकणों के उपयोग को मान्यता देने को लेकर कड़ाई से सत्यापन की जरूरत: नीति सलाहकार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त सरकार और उद्योग को साइबर हमलों को रोकने के लिए किसी संगठन के नेटवर्क से जुड़े उपकरणों को मान्यता देने को लेकर बहुत कड़ाई के साथ सत्यापन समेत बेहतर गतिविधियों को अपनाने की आवश्यकता है।

नीति आयोग के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मामलों के वरिष्ठ सलाहकार नीरज सिन्हा ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित प्रौद्योगिकी उत्पादों को तरजीह दी जानी चाहिए और घरेलू कंपनियों को स्वयं को उस स्तर पर ले जाने की जरूरत है, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियां उपलब्ध कराती हैं।

सिन्हा ने उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के साइबर सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमें संगठन के नेटवर्क में प्रत्येक उपकरण को मान्यता देने से पहले बेहद कड़ाई के साथ सत्यापन की रणनीति अपनानी होगी। साथ ही सूचना प्रणाली तक पहुंच को लेकर भी पहचान, नजर रखने की जरूरत होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संगठन के भीतर बैठकें आम बात है। विभिन्न संगठनों के बीच भी बैठके हो रही हैं। ऐसे में हमें उपकरण पंजीकरण और सॉफ्वेयर अद्यतन को लेकर स्वचालित व्यवस्था तथा खतरे का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण का लाभ उठाने की आवश्यकता है।’’

सिन्हा ने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर जो बेहतर गतिविधियां हैं, वह व्यापक स्तर पर अभ्यास की तरह हैं जिसे सरकार और उद्योग दोनों को बड़े पैमाने पर करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट