लाइव न्यूज़ :

आरसीएफ कपूरथला ने पहली ईथरनेट-आधारित इलेक्ट्रिक ट्रेन तैयार की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में पहली 3-चरण की ईथरनेट आधारित एसी इलेक्ट्रिक ट्रेन तैयार की गई है, जो कंपनी द्वारा विनिर्मित इलेक्ट्रिक उपकरणों से लैस है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 12 कोच वाली मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (एमईएमयू) रेलगाड़ी 3-चरण के आईजीबीटी आधारित कनवर्टर और इन्वर्टर से लैस है, जिसे भेल द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

बयान के मुताबिक ईथरनेट आधारित रेलगाड़ी उन्नत नियंत्रण प्रबंधन प्रणाली से लैस है, जिसे वैश्विक ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) के सहयोग से विकसित किया गया है।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस एसी मेमू रेलगाड़ी को 110 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है, जो यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम