लाइव न्यूज़ :

आरबीआई राज्यों को नकदी उपलब्ध कराने के लिये ओवरड्राफ्ट समेत अन्य सुविधाएं 31 मार्च तक जारी रखेगा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:38 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा में महामारी से प्रभावित राज्यों की वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिये उठाये गये कदमों को चालू वित्त वर्ष के अंत तक जारी रखने का निर्णय किया। इसके तहत अस्थायी कर्ज के उपाय अर्थोपाय अग्रिम (मीन्स एंड एडवांसेज-डब्ल्यूएमए) और ओवरड्राफ्ट व्यवस्था के तहत बढ़ी हुई सुविधाएं चालू वित्त वर्ष तक बरकरार रखी जाएगी।

रिजर्व बैंक ने कहा कि सुधीर श्रीवास्तव की अगुवाई वाली राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिये डब्ल्यूएमए सीमा की समीक्षा करने वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर अंतरिम तौर पर अर्थोपाय अग्रिम की सीमा सितंबर तक बढ़ाकर 51,560 करोड़ रुपये कर दी गयी थी। इसका मकसद राज्यों को महामारी के दौरान वित्तीय मोर्चे पर होने वाली कठिनाइयों को दूर करना था।

केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी को लेकर अनिश्चतताओं को देखते हुए, बढ़ी हुई सीमा के साथ अर्थोपाय अग्रिम की व्यवस्था 31 मार्च, 2022 तक जारी रखने का फैसला किया गया है।’’

दास के अनुसार यह भी निर्णय किया गया है कि महामारी से निपटने के लिये जो अन्य उदार रुख अपनाने का निर्णय किया गया है, उसे चालू वित्त वर्ष के अंत तक जारी रखा जाएगा। इसमें एक तिमाही में ओवरड्राफ्ट के लिये अधिकतम दिनों की संख्या 36 से बढ़ाकर 50 दिन करना तथा लगातार ओवरड्राफ्ट की सुविधा 14 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया जाना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन उपायों से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नकदी प्रवाह के बेहतर तरीके से प्रबंधन में मदद मिलेगी। गवर्नर ने कहा कि इस बारे में ब्योरा अलग से जारी किया जाएगा।

केयर रेटिंग्स के अनुसार ज्यादातर राज्य राजस्व की कमी की भरपाई आरबीआई द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं...विशेष निकासी सुविधा (एसडीएफ) और डब्ल्यूएमए... के जरिये कर रहे हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 21 जुलाई तक डब्ल्यूएमए के तहत कर्ज पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत बढ़कर 92,000 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, जुलाई के मध्य और अगस्त में इसमें कमी आयी। इसका कारण जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में केंद्र से 75,000 करोड़ रुपये की प्राप्ति तथा महामारी की रोकथाम के लिये लगाये लॉकडाउन में ढील है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट