लाइव न्यूज़ :

एक और गिफ्ट की उम्मीद?, दिवाली से पहले ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती, एसबीआई शोध रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 16:05 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) नीतिगत दर पर सोमवार को तीन दिवसीय विचार-मंथन शुरू करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की पृष्ठभूमि में हो रही है। आरबीआई ने फरवरी से तीन किस्तों में अल्पकालिक उधारी दर रेपो को एक प्रतिशत घटाया है।अगले वित्त वर्ष में भी खुदरा मुद्रास्फीति के नरम बने रहने की उम्मीद है।

मुंबईः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती आरबीआई के लिए ''सर्वोत्तम संभावित विकल्प'' है। हालांकि कुछ अन्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि केंद्रीय बैंक की दर निर्धारण समिति एक अक्टूबर को घोषित होने वाली अपनी द्विमासिक नीति में फिर से यथास्थिति बनाए रख सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) नीतिगत दर पर सोमवार को तीन दिवसीय विचार-मंथन शुरू करने वाली है।

यह बैठक मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका के भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की पृष्ठभूमि में हो रही है। एमपीसी अपने फैसले की घोषणा एक अक्टूबर (बुधवार) को करेगी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट के बीच आरबीआई ने फरवरी से तीन किस्तों में अल्पकालिक उधारी दर रेपो को एक प्रतिशत घटाया है।

केंद्रीय बैंक ने अगस्त की द्विमासिक मौद्रिक नीति में यथास्थिति बनाए रखने का विकल्प चुना था। एसबीआई के अध्ययन में कहा गया कि आगामी मौद्रिक नीति में उधार दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करना उचित और तर्कसंगत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले वित्त वर्ष में भी खुदरा मुद्रास्फीति के नरम बने रहने की उम्मीद है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ''हमारा मानना ​​है कि इस नीति में रेपो दर में किसी भी बदलाव की गुंजाइश सीमित है, लेकिन बाजार का मानना ​​है कि मौजूदा माहौल को देखते हुए दर में कटौती जरूरी होगी।'' इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ''जीएसटी को तर्कसंगत बनाने से मुद्रास्फीति में निश्चित रूप से कमी आएगी।

हालांकि, यह एक नीतिगत बदलाव का परिणाम है और इसके साथ ही मांग में भी वृद्धि होने की संभावना है। इससे अक्टूबर 2025 की नीति समीक्षा में रेपो दर की यथास्थिति का संकेत मिलता है।'' क्रिसिल लिमिटेड के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि अपेक्षा से कम मुद्रास्फीति के कारण अक्टूबर तक रेपो दर में कटौती हो सकती है।'' भाषा पाण्डेय पाण्डेय

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)रेपो रेटSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो