लाइव न्यूज़ :

RBI Monetary Policy: रेपो रेट में 10वीं बार नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए क्या है असल वजह

By अंजली चौहान | Updated: October 9, 2024 12:34 IST

RBI Monetary Policy: एक बयान में कहा, "वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद मौद्रिक नीति महंगाई को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने में सफल रही है....

Open in App

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करना का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इसे लगातार 10वीं बार 6.5 रखा है। यह निर्णय मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से बहुमत के साथ लिया गया।

आइए आपको बताते हैं कि आरबीआई ने यह फैसला क्यों लिया है। जानकारों की मानें तो आरबीआई चाहता है कि महंगाई नियंत्रण में रहे और आर्थिक विकास की गति भी बनी रहे। इसलिए रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला हुआ है। आपको बता दें कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग तीन दिन चली थी जिसके बाद यह फैसला हुआ है।

गौरतलब है कि पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया गया था. इसके बाद से अब तक इसे एक समान ही रखा गया है। रेपो रेट के बारे में सूचित करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक बयान में कहा, "वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद मौद्रिक नीति महंगाई को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने में सफल रही है...."  मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी में कौन लोग हैं:

1. दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निदेशक प्रोफेसर राम सिंह

2. अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य 

3. औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक और मुख्य कार्यकारी डॉ नागेश कुमार 

4. इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च में एमेरिटस प्रोफेसर आशिमा गोयल

5. नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के मानद वरिष्ठ सलाहकार शशांक भिड़े 

6. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के प्रोफेसर जयंत आर. वर्मा 

टॅग्स :रेपो रेटभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)BankReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?