लाइव न्यूज़ :

रामदेव की रुचि सोया, पूर्वोत्तर में किसानों के साथ मिल कर आयल-पाम के बागान विकासित करेगी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:26 IST

Open in App

कोलकाता, दो अगस्त योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि समूह के नेतृत्व वाली कंपनी रुचि सोया ने असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में आयल-पाम के बागान शुरू करने की योजना बनाई है।

,खाद्य तेल प्रसंस्करण कंपनी रुचि सोया का पतंजलि समूह ने दो साल पहले कर लिया था। उस समय कंपनी घाटे में आ गयी थी।पतंजलि समूह ने पहले ही पाम के बागानों के लिए क्षेत्र सर्वेक्षण किया है। ये बागान किसानों के साथ अनुबंधों के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। उन राज्यों में स्थापित किये जाने वाले रुचि सोया के प्रसंस्करण संयंत्रों द्वारा आयल पाम की खरीद की गारंटी दी जाएगी।

पतंजलि व्यवसाय समूह के मुखिया एवं योग गुरू बाबा रामदेव ने पीटीआई-भाषा को दिये एक साक्षात्कार में कहा, “हम पूर्वोत्तर में आयल पाम के बागान स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। हमने वहां अपना सर्वे पूरा कर लिया है। हमारे पास असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर सहित अन्य राज्यों के लिए योजनाएं हैं।'

रामदेव ने कहा, “हम भारत को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। योजना का आधार तैयार कर लिया गया है। इसे किसी भी समय शुरू किया जा सकता है।”

भारत में वर्तमान में असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, अंडमान, गुजरात, गोवा, आंध्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आयल पाम के छिटपुट बागान हैं।

हालांकि रामदेव ने यह नहीं बताया कि बागानों को लगाने की शुरुआत कब की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि यह रुचि सोया के उस काम के पूरा होने के बाद किया जाएगा, जिसके तहत वह निवेशकों से धन जुटाने की प्रक्रिया में है और शेयर बिक्री से होने वाली आय से अपना कर्ज चुकाने की प्रक्रिया में है।

पतंजलि आयुर्वेद रुचि सोया में 4,300 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच रही है। रामदेव ने कहा कि बिक्री से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट