लाइव न्यूज़ :

रामायण क्रूज सेवा सरयू नदी में पर्यटकों को करायेगी रामचरितमानस यात्रा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी पर जल्द ही एक ‘रामायण क्रूज सेवा’ शुरू की जाएगी। यह आने वाले तीर्थयात्रियों को ‘रामचरित मानस यात्रा’ कराएगा।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पवित्र सरयू नदी में पहली लक्जरी क्रूज (जलपोत) सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इस परियोजना का लक्ष्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव प्रदान करना है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को क्रूज सेवा शुरू करने के संदर्भ में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्रालय ने कहा कि सरयू नदी पर अपनी तरह की यह पहली क्रूज सेवा लोकप्रिय घाटों से गुजरेगी और यात्रियों को अनोखा अनुभव प्रदान करेगी।

इस क्रूज पर सभी लक्जरी सुविधाओं के साथ-साथ अनिवार्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगी।

क्रूज की आंतरिक सज्जा रामचरित मानस पर आधारित होगी।

इस पूरी तरह से वातानुकूलित क्रूज में कांच की बड़ी खिड़कियां होंगी जिससे यात्री घाटों की सुंदरता निहार सकेंगे। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रसोई भी होगी।

क्रूज में जैव शौचालय होंगे, साथ ही हाइब्रिड इंजन लगे होंगे जो पर्यावरण पर कोई असर नहीं डालेंगे।

क्रूज एक से सवा घंटे में 15 से 16 किलोमीटर की यात्रा करेगा। साथ ही वीडियो फिल्म भी दिखायी जाएगी जो रामचरितमानस पर आधारित होगी। यह फिल्म भगवान राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक के कालखंड की कहानी दिखाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट