लाइव न्यूज़ :

विस्टाडोम नॉन-एसी, विस्टाडोम कोच, एग्जीक्यूटिव अनुभूति और थर्ड एसी इकॉनमी को किया शामिल, जानें फेयर और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2025 16:26 IST

रेल मंत्रालय ने उन्नयन योजना में संशोधन करके ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’, ‘विस्टाडोम कोच’, ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ और ‘थर्ड एसी इकॉनमी’ (3ई) समेत नयी शुरू की गई ट्रेन श्रेणियों को इस योजना में शामिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मौजूदा योजना की समीक्षा की है क्योंकि इन श्रेणियों को 2014 के बाद पेश किया गया था।3ई, ‘एसी’ तृतीय श्रेणी (3ए), एसी द्वितीय श्रेणी (2ए) और एसी प्रथम श्रेणी (1ए) है।2एस (द्वितीय श्रेणी), वीएस, सीसी (चेयर कार), ईसी (एग्जीक्यूटिव श्रेणी), ईवी और ईए है।

नई दिल्लीः रेल मंत्रालय ने अपनी उन्नयन योजना में संशोधन किया है। ताकि विस्टाडोम नॉन-एसी, विस्टाडोम कोच, एग्जीक्यूटिव अनुभूति और थर्ड एसी इकॉनमी या 3ई सहित नई शुरू की गई ट्रेन श्रेणियों को इसके दायरे में लाया जा सके। मंत्रालय के 13 मई के एक परिपत्र में कहा गया है कि ट्रेन में उपलब्ध सीटों का इष्टतम उपयोग करने के लिए 2006 में एक योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत यदि किसी ट्रेन में कोई सीट खाली है तो पूरा किराया देने वाले यात्रियों का बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगली उच्च श्रेणी में उन्नयन कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, यह योजना सभी प्रकार की ट्रेनों में उपलब्ध है।’’ मंत्रालय ने नयी ट्रेन श्रेणियों - ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’ (वीएस), ‘विस्टाडोम कोच’ (ईवी), ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ (ईए) और ‘3ई’ - को उन्नयन के दायरे के तहत लाने के लिए मौजूदा योजना की समीक्षा की है क्योंकि इन श्रेणियों को 2014 के बाद पेश किया गया था।

जब उन्नयन योजना में अंतिम बार संशोधन हुआ था। परिपत्र के अनुसार, निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी में बैठने की व्यवस्था के उन्नयन का क्रम 2एस (द्वितीय श्रेणी), वीएस, सीसी (चेयर कार), ईसी (एग्जीक्यूटिव श्रेणी), ईवी और ईए है। इसी प्रकार, शयन उन्नयन के लिए क्रम ‘स्लीपर क्लास’ (एसएल), 3ई, ‘एसी’ तृतीय श्रेणी (3ए), एसी द्वितीय श्रेणी (2ए) और एसी प्रथम श्रेणी (1ए) है।

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?