लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की दिशा : विश्लेषक

By भाषा | Updated: October 24, 2021 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर कंपनियों के तिमाही परिणाम इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा डेरिवेटिव्स निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुख से भी स्थानीय बाजार दिशा लेंगे।

स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘यदि हम अगले सप्ताह के लिए संकेतकों की बात करें, तो कंपनियों के तिमाही नतीजे और अक्टूबर माह के वायदा एवं विकल्प निपटान से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।’’

मीणा ने कहा कि सोमवार को बाजार रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान टेक महिंद्रा, अंबुजा सीमेंट, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बजाज ऑटो, आईटीसी, मारुति सुजुकी, डीएलएफ, इंडिगो और टाटा पावर के तिमाही नतीजे आएंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘सोमवार को बाजार रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वैश्विक रुख पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी।’’

आईसीआईसीआई बैंक का सितंबर तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 5,511 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। डूबा कर्ज घटने से बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा है। बैंक का तिमाही नतीजा शनिवार को आया था।

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का तिमाही परिणाम शुक्रवार को आया था।

सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख येशा शाह ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार को कुछ संघर्ष करना पड़ेगा और यह सीमित दायरे में रहेगा। मासिक निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 484.33 अंक या 0.79 प्रतिशत नीचे आया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह घरेलू बाजारों की निगाह कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी। यदि नतीजे अनुकूल नहीं रहते हैं, तो लघु अवधि में बाजार में और गिरावट आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस