लाइव न्यूज़ :

पीवीआर को चौथी तिमाही में 289.12 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून सिनेमा हॉल चलाने वाली पीवीआर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में उसे 289.12 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 74.49 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

पीवीआर ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान उसकी कुल आय 263.26 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 661.78 करोड़ रुपये थी।

पीवीआर ने कहा कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही और पूरे वर्ष के परिणाम की तुलना 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही और उस पूरे वर्ष के परिणामों के साथ नहीं की जा सकती क्योंकि कोविड​​​​-19 प्रेरित लॉकडाउन, अस्थिरता के साथ पुन: खुलना, सामाजिक दूरी बनाकर रखने के प्रावधानों, ज्यादा फिल्में नहीं आने और उपभोक्ता विश्वास में कमी के कारण कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था।

पीवीआर ने कहा कि भले ही वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही में कोई बड़ी बॉलीवुड या हॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन दक्षिणी फिल्म उद्योग ने नई फिल्में रिलीज हुई, जो एक मजबूत सुधार को दर्शाता है।

कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय बिजली के अनुसार कंपनी का मानना ​​​​है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण के साथ स्थिति सामान्य होगी और कारोबार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट