लाइव न्यूज़ :

पीवीआर को दूसरी तिमाही में 184.06 करेड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर जानी मानी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला पीवीआर लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 184.06 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कोरोना वायरस महामारी के कारण सिनेमाघरों पर रोक जारी रहने से कंपनी के कामकाज पर असर पड़ा है।

पीवीआर लिमिटेड ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। उसने कहा कि इससे पिछले साल दूसरी तिमाही में उसने 47.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर की तिमाही में उसका कुल कारोबार 110.61 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 979.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 389.37 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने दूसरी तिमाही के परिणाम के मौके पर जारी वक्तव्य में कहा कि वित्त वर्ष 2020- 21 के दूसरी तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन पर लॉकडाउन का प्रभाव रहा है। उसने कहा कि उसके परिणामों की तुलना पिछले साल के परिणाम से नहीं की जा सकती है क्योंकि सिनेमाघरों के अस्थायी तौर पर बंद होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट