लाइव न्यूज़ :

Punjab Petrol Price: पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा, भगवंत मान सरकार ने लगाया इतना सेस, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 21:11 IST

Punjab Petrol Price: आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने संवाददाताओं से 'पेट्रोल और डीजल पर वैट लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर' कहा, ''हां, इस पर वैट लगाया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। नई औद्योगिक नीति और इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति को मंजूरी दी।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया।

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसा प्रति लीटर वैट (मूल्य वर्धित कर) लगाने का फैसला किया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने संवाददाताओं से 'पेट्रोल और डीजल पर वैट लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर' कहा, ''हां, इस पर वैट लगाया गया है।''

अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का कर होगा। अरोड़ा ने कहा, ''राज्य में इस फैसले की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी और मुझे लगता है कि पंजाब को आज राजस्व सृजन की जरूरत है।'' पंजाब सरकार ने शुक्रवार को नई औद्योगिक नीति और इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति को मंजूरी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 23 से 24 फरवरी को मोहाली में निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी आयोजक राज्य सरकार है। चीमा ने यहां बताया कि पंजाब इलेक्ट्रिक वाहन नीति और नई औद्योगिकी नीति दोनों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।

उनके साथ मौजूद आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कि नई औद्योगिकी नीति पंजाब को पसंदीदा निवेश स्थल बनाने में मददगार होगी अरोड़ा ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है और राज्य सरकार ने वाहन कबाड़ नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वालों के लिए पहले ही कई प्रोत्साहनों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे।

टॅग्स :Punjab Cabinetभगवंत मानचंडीगढ़Chandigarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी