लाइव न्यूज़ :

11300 करोड़ का घोटाला, PNB ने 8 और कर्मचारियों को किया निलंबित, नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी

By भारती द्विवेदी | Updated: February 16, 2018 12:22 IST

नीरव मोदी सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने से पहले ही देश से बाहर जा चुके हैं। नीरव मोदी के मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारकर 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 11300 करोड़ रुपये की जालसाजी मामले में अपने आठ और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पीएनबी पहले ही 10 कर्मचारियों को इस घोटाले में शामिल होने के संदेह में निलंबित कर चुका है। निलंबत होने वाले कर्मचारियों में जनरल मैनेजर स्तर के बैंक अधिकारी भी शामिल हैं। पीएनबी ने जनवरी 2018 में सीबीआई में दक्षिण मुंबई स्थित अपनी शाखाओं से करीब 280 करोड़ रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी। लेकिन इसी हफ्ते बैंक ने कहा कि ये घोटाला करीब 11300 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी,  मेहुल चौकसी एवं अन्य के खिलाप एफआईआर दर्ज की है। नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। देश के बाहर आरोपी नीरव मोदी के होने की सूचना के बाद इंटरपोल को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं,  डिफ्यूजन नोटिस जारी कर इंटरपोल के जरिए नीरव मोदी और अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

पीएनबी घोटालाः आरोपी नीरव की पत्नी व भाई पर कसा शिकंजा, जारी किया गया नोटिस

 

बता दें इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक में फ्रॉड के जरिए लगभग 11300 करोड़  का चूना लगाने के मामले में हीरा व्यपारी नीरव मोदी और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अब इंटरपोल्स ने एक अलग तरह का नोटिस जारी किया है। ये नीरव मोदी उनकी पत्नी और उनके भाई के खिलाफ ये नोटिस जारी किया गया है।

PNB Fraud: 11 हजार करोड़ की जालसाजी पर बैंक के एमडी आए मीडिया के सामने, रखे ये 5 तथ्य

खबर के अनुसार कल से नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में अब तक 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त होने की खबर है।  मुंबई के काला घोड़ा इलाके में नीरव मोदी के शोरूम में कल से छापेमारी चल रही है. अभी भी ईडी के अधिकारी वहां मौजूद हैं जो कल से कार्रवाई में लगे हैं। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती