लाइव न्यूज़ :

मुंबई: पंजाब नेशनल बैंक ने माना हुई 115 अरब की धोखाधड़ी, शेयरों की कीमत में छह प्रतिशत गिरावट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 14, 2018 14:40 IST

बैंक के अनुसार उसकी उसकी मुंबई स्थित कुछ शाखाओं से "जालसाजी वाले" और "अनाधिकृत" लेन-देन हुए हैं। बैंक द्वारा नियामक संस्था को दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस धोखाधड़ी में खाताधारकों की मिलीभगत की भी आशंका  है। 

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने माना है कि उसकी मुंबई स्थित कुछ शाखाओं से करीब 115 अरब की धोखाधड़ी हुई है। ये ख़बर आने के बाद पीएनबी के शेयर में छह प्रतिशत की गिरावट आ गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में राष्ट्रीय बैंक पीएनबी के शेयर बुधवार (14 फ़रवरी) को गिरकर 152 रुपये कर पहुँच गये।

पीएनबी के अनुसार उसकी उसकी मुंबई स्थित कुछ शाखाओं से "जालसाजी वाले" और "अनाधिकृत" लेन-देन हुए हैं। बैंक द्वारा नियामक संस्था को दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस धोखाधड़ी में खाताधारकों की मिलीभगत की भी आशंका  है। 

पंजाब नेशनल बैंक के अनुसार इन लेन-देन के आधार पर दूसरे बैंकों ने इन ग्राहकों को एडवांस पैसे दिए। हालाँकि पीएनबी ने ये नहीं बताया कि इन जाली लेन-देन से उसे कितना कारोबारी नुकसान हुआ। पीएनबी ने मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दे दी है ताकि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पीएनबी के चार अधिकारियों से इस मामले के बारे में जानकारी पाने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीमुंबईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर